हिन्दी माह का आयोजन
विषय- “हिंदी माह-2026” के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के कार्यालयों में कार्यक्रमों की रूप रेखा के संदर्भ में।
संदर्भ: फा.सं.11025/19(1)/2023/केविसं(मु.)/हिं/13314-47 दिनांक: 07. अगस्त 2026
महोदया / महोदय,
उपर्युक्त विषय पर संदर्भित संख्यक पत्र दिनांक 07.08.2026 के आगे केंद्रीय विद्यालय संगठन के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, शिक्षा एवं प्रशिक्षण के आंचलिक संस्थानों और केंद्रीय विद्यालयों में सितंबर 2026 को हिंदी माह के रूप में आयोजित किए जाने हेतु कार्यक्रमों की रूप रेखा की प्रति इस कार्यालय के साथ संलग्न है। आप अपने अधीनस्थ विद्यालयों में उल्लिखित बिंदुओं पर अनुपालन सुनिश्चित करें/करवाएं और अनुपालन रिपोर्ट इस कार्यालय को दिनांक 15.10.2026 तक भिजवाएं। इस संदर्भ में यह भी उल्लेखनीय है कि किसी अपरिहार्य कारणवश संलग्न कार्यक्रमों की रूप रेखा में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकता है।